{"_id":"5f244d758ebc3e9f6e0a982d","slug":"corona-positive-found-28-in-sitapur-sitapur-news-lko533315929","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में 28 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में 28 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती दो नवजात शिशु, बैंक कैशियर, सिपाही समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों बच्चों की मां भी पहले संक्रमित मिल चुकी हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 623 हो गई है। एंबुलेंस चालक समेत तीन की जान भी जा चुकी है।
लखनऊ में सीडीआरआई, प्राइवेट लैब और जिले में एंटीजन किट से हुई जांच की रिपोर्ट आई, जिसमें जिला अस्पताल में भर्ती एक दिन और छह दिन के दो नवजात शिशु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी माताएं पहले ही पॉजिटिव आ चुकी हैं। दोनों महिलाओं को डफरिन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. सुषमा कर्णवाल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों बच्चों की हालत ठीक है। डफरिन की एक स्टाफ नर्स और कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
इसके अलावा शहर के विकास कॉलोनी का एक युवक, बघाइन का एक युवक, आलमनगर में एक, बिसवां में फायर स्टेशन के दो कर्मचारी, महमूदाबाद में एक, कसमंडा में एक, शहर के जेल रोड का एक, विक्टोरिया ग्रंट का एक मरीज, एपीटीसी का एक कर्मचारी, जिला अस्पताल की एक नर्स, प्रेमनगर की एक महिला, ललियापुर की एक महिला, तरीनपुर की एक महिला, एक युवक संक्रमित मिला है। लहरपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मित्रा ने बताया कि जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिपाही को आइसोलेट किया गया है। बिसवां के बड़े चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर कोरोना संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में उन्होंने जांच कराई थी। वहीं पर भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिले सकरन थाने के एक सिपाही की पत्नी और चार साल का बेटा, पांच साल की बेटी भी संक्रमित मिली है। कसमंडा सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि एंटीजन किट से 130 लोगों की जांच हुई हैं, जिसमें कमलापुर कस्बे का निवासी चार सदस्यीय पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।
6500 और एंटीजन किट आईं जिले में
जिले में कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य महकमे के पास फिर से 6500 और एंटीजन किट आ गई हैं, इससे एक बार फिर इन किटों से जांच में तेजी लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का मानना है कि जांच में कोरोना मरीजों की संख्या और बढ़ेगी।