{"_id":"5f9305098ebc3e9bd01261ce","slug":"corona-patient-sitapur-news-lko546774225","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता समेत 20 और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता समेत 20 और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है, पर कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को अधिवक्ता समेत 20 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल और बिना लक्षण वालों को होम क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को आई रिपोर्ट में ऐलिया सीएचसी का एक कर्मचारी, बिसवां के रोटी गोदाम, खगेसियामऊ, मछरेहटा, गढ़छपरा, सीएचसी महोली, गोंदलामऊ के छावन, सुखीखेड़ा, मिश्रिख के आंट, मिश्रिख तहसील, मिश्रिख के निरहन, भसकारी, रामकृष्णपुरी, गोंडा देवरिया, इस्माइलपुर, तरीनपुर, गांधीनगर सिधौली, परेवाजाल में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा शहर के मुंशीगंज निवासी अधिवक्ता विजय कुमार अवस्थी की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई है।
अधिवक्ता ने फेसबुक पर ये जानकारी देकर संपर्क में आए लोगों से कोविड की जांच कराने की बात कही है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों में जिनमें लक्षण पाए गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।