फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona patient

सिपाही और स्वास्थ्य कर्मी समेत 67 और संक्रमित

Tue, 11 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
corona patient
सीतापुर। कोरोना का मीटर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को हरगांव थाने का एक पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 67 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1161 पहुंच गई है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। कस्बे की एक महिला के पॉजिटिव आने के बाद तीर्थवार्ड के छह परिजन भी संक्रमित हो गए हैं। वही हरगांव थाने व नगर पंचायत का एक-एक कर्मी पॉजिटिव हुआ है। पहला ब्लॉक में एक ही दिन में कई मामले सामने आने के बाद मंगलवार को हड़कंप मच गया। बेदौरा में दो मामले, ताजपुर पहला में एक बेहमा में दो व बिरासी में एक पॉजिटिव केस सामने आया है।
विज्ञापन

सीएचसी हरगांव व महराजगंज में एक-एक स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव हुए हैं। कसमंडा ब्लॉक के सोनारी में बने कॉल सेंटर में पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक युवक पॉजिटिव हुआ है। शहर के सदर बाजार, आलमनगर व बेगमबाग में दो-दो केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी, सुदामापुरी, विजयलक्ष्मी नगर, चमखर, विकास नगर, रामकोट, सिविल लाइन, कोट कर्बला, हेमपुरवा, होलीनगर, तरीनपुर, रसूलपुर, मछरेहटा विकासखंड के ग्राम बीहट बीरम, पांडेयहटा महमूदाबाद, ट्रांसपोर्ट चौराहा, मातापुर, हरगांव, झरावन सिधौली, स्टेशन रोड़ हनुमान मंदिर सीतापुर, रायगंज लहरपुर धौकलगंज बिसवां, कसमंडा सिधौली, मलिनपुरवा रेवान कसमंडा, रेउसा के नसीरपुर सरकार, गांधी नगर सिधौली, संतनगर सिधौली, स्टेशन रोड सिधौली, नरोत्तम नगर सिधौली, ब्लॉक के पीछे सिधौली में एक-एक केस पॉजिटिव आए है। इसके अलावा लखीमपुर, पीलीभीत, लखनऊ जिले के चार केस पॉजिटिव आए है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed