फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona havoc after a month, 27 infected

एक माह बाद कोरोना का कहर, 27 संक्रमित

Sun, 11 Jul 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona havoc after a month, 27 infected
सीतापुर। जिले में एक बार फिर से कोरोना के खौफ ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। एक माह बाद अचानक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 पहुंच गया है। जबकि करीब एक माह से एक या दो केस ही रोजाना आ रहे थे। एक साथ इतने केस आने से स्वास्थ्य महकमे से लेकर आम लोगों में संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों ने जुलाई के अंत तक तीसरी लहर की आशंका जताई है। अब विभाग इन संक्रमित मरीजों का हिस्ट्री तलाश रहा है।
विज्ञापन

सर्वाधिक संक्रमित मरीज बेहटा विकासखंड में 15 मिले है। पिसावां में दो बच्चे भी चपेट में आ गए है। अभी तक इन मरीजों की जानकारी से पता चला है कि यह लोग गैर जनपदों को गए थे। वहीं से संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 36 हो गई है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे समाप्त की ओर थी।
विज्ञापन

जिले में महज सात एक्टिव केस बचे थे। स्वास्थ्य विभाग इससे काफी राहत महसूस कर रहा था। लेकिन रविवार को जब कोरोना की रिपोर्ट आई थी तो सभी की धड़कनें बढ़ गई। पिछले एक माह से रोजाना एक या दो केस ही आ रहे थे। एक्टिव मामले भी कम होते जा रहे थे। पिछले 12 जून 2021 को जिले में 9 केस मिले थे। उसके बाद लगातार संक्रमण का ग्राफ नीचे ही गिरता चला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 27 लोग संक्रमित मिले है। जिसमें 16 पुरुष व 11 महिलाएं शामिल हैं। जिसमें सबसे अधिक 15 लोग बेहटा विकासखंड में हुए है। अब विभाग इन मरीजों की हिस्ट्री तलाश रहा है। खास बात यह है कि सभी मरीज ग्रामीण इलाके के हैं। शहर में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक हुई जांच में गैर जनपद का कनेक्शन सामने आ रहा है। यह लोग पिछले सप्ताह लखनऊ, प्रतापगढ़, बाराबंकी व अन्य जनपदों को गए थे। वहीं से संक्रमित होने की बात कही जा रही है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 36 हो गई है।
मरीजों की जानकारी जुटाने में आ रही समस्या
तंबौर। जिले में 27 संक्रमित मरीजों की जानकारी करने में विभाग के पसीने छूट रहे है। सीएचसी अधीक्षक तंबौर डॉ. संजय गौड़ का कहना है कि तंबौर नगर क्षेत्र में 9 व ग्रामीण क्षेत्र में 6 लोग संक्रमित मिले है। इनके मोबाइल नंबरों पर कॉल करके जानकारी जुटाई जा रही है।
अभी तक कई लोगों के गलत नंबर फीड किए गए है। जबकि कई लोगों का फोन नहीं लग रहा है। इससे इनकी जानकारी जुटाने में समस्याएं आ रही है। अधीक्षक ने बताया कि कस्बे के ठकुरनटोला व शीर्ष मोहल्ले में मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
यहां पर मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बेहटा विकासखंड में 15 लोग संक्रमित हुए है। इसके अलावा पिसावां के नेवदिया में तीन लोग संक्रमित हुए है। जिसमें दो व चार साल का एक-एक बच्चा भी शामिल है। मिश्रिख विकासखंड में चार लोग पॉजिटिव हुए है। फरीदपुर, खजुन्ना, राजनगर, इमलिया, खजुरा जगन्नाथपुर में केस आए है।
नेवदिया बनेगा कंटेनमेंट जोन
पिसावां। पिसावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी पर आरटीपीसीआर की कराई गई जांच रिपोर्ट रविवार को आई है, जिसमें अलग-अलग गांवों में आठ लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों को उनके घर पर ही आइसोलेट कर दवा भिजवाई जा रही है। बताया कि परिजनों की सैंपलिंग कराई जा रही है। एसडीएम महोली को जानकारी दी गई है। नेवदिया गांव में दो संक्रमित हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।

जिले में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। मरीजों से जानकारी जुटाई जा रही है। सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। टीकाकरण केंद्रों पर जाकर वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed