{"_id":"6092d7168ebc3e7c191880fa","slug":"corona-four-dead-including-congress-leader-215-infected-sitapur-news-lko5769706149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : कांग्रेस नेता समेत चार की मौत, 215 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : कांग्रेस नेता समेत चार की मौत, 215 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना के मामलों में बुधवार को फिर से तेजी आई। पिछले दो दिन से जहां कम मामले आ रहे थे, बुधवार को 215 नए मरीज सामने आए हैं। मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 1598 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना का संक्रमण और मौतें रोजाना बढ़ती जा रही हैं। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वहां पर इनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन लखनऊ लेकर गए, लेकिन वहां पर बेड नहीं मिला। उसके बाद हिन्द अस्पताल अटरिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद से हालत लगातार बिगड़ रही थी। कांग्रेस नेता विनीत दीक्षित ने बताया कि कोरोना से मौत हुई है।
शहर के कजियारा निवासी राजन पॉजिटिव होने के बाद इनकी तबियत अधिक खराब हुई। जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती कराया गया था। वहां इनकी मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दो लोगों की मौत की फीडिंग की गई है। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा 215 नए लोग संक्रमित हुए है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया था। गंभीर मरीजों को एल-टू में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी से न हो मौत : डीएम
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज बुधवार को सीएचसी खैराबाद में बने एल-टू अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से हालचाल लिया। उनके स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बारे में पूछताछ की। डीएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव को निर्देश देते हुए कहा गंभीर अवस्था में कोई भी मरीज आए, अगर उसका ऑक्सीजन लेवल डाउन हैं तो उसे तत्काल ऑक्सीजन लगाकर रेफर करें। जिलाधिकारी ने अपने सामने ही एक गंभीर मरीज को ऑक्सीजन लगाकर रेफर करवाया। उन्होंने कहा, ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं जानी चाहिए।
महिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोरोना महामारी को देखते हुए नगर स्थित महिला चिकित्सालय को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि महिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के लिए आदेश मिला है। यह 50 बेड का बनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आवश्यक वस्तुओं की आवश्यकता को लेकर पत्र भेज दिया गया है। महिला अस्पताल में होने वाले प्रसव के लिए सामुदायिक अस्पताल में व्यवस्था की जा रही है।