फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona Cases rising day by day

एडीएम की पत्नी और सिपाहियों समेत 64 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 28 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Corona Cases rising day by day
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। मरीजों के मिलने का सिलसिला और तेज हो गया है। मंगलवार को जिले के एडीएम की पत्नी, जिला अस्पताल की पांच और मिश्रिख की एक स्टाफ नर्स, सिपाहियों समेत 64 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 444 पर पहुंच गई है। दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एडीएम की पत्नी ने जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच कराई थी। मंगलवार की सुबह आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग अब उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराने के लिए सैंपल लेने में जुट गया है। मंगलवार सुबह लखनऊ से सीडीआरआई की रिपोर्ट में जिला अस्पताल की पांच स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले के तंबौर थाने का एक दरोगा, आठ सिपाही मंगलवार को फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सोमवार को एसओ समेत 11 पुलिस कर्मी संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

मंगलवार को ही कसमंडा ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी पॉजिटिव मिले हैं। मछरेहटा के परसेंधिया गांव का एक 14 साल का किशोर के सिर में चोट लग गई थी। परिवार के लोग लखनऊ लेकर गए थे, जहां पर हुई जांच में वह पॉजिटिव पाया गया है। बिसवां में मंगलवार को हुई जांच में सकरन थाने में तैनात दो सिपाही और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन में 62 नए केस मिलने के साथ ही जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 444 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि लखनऊ, जिला अस्पताल की ट्रूनेट और एंटीजन किट से हुई जांच में ये मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर इनके संपर्क में आने वालों को चिन्हित करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed