फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Contractor blacklist

सड़क देख ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट

Wed, 01 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Contractor blacklist
काशीपुर में कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बेहटा से चांदीखेड़ा की सड़क किसने बनाई है व कितनी लागत की बनी है, इसकी जानकारी ब्लॉक के किसी अफसर को नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत पर इस मार्ग का निरीक्षण करने जब डीएम पहुंचे तो उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल सकी। डीएम अमृत त्रिपाठी अफसरों के साथ बेहटा व रेउसा क्षेत्र का निरीक्षण करने आए थे। 

विज्ञापन


डीएम ने सबसे पहले ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां रजिस्टर पर लिपिक इरफान के सिवा किसी के जहां दस्तखत नहीं थे। जानकारी मिलते ही बीडीओ ब्लॉक आए। उन्होंने डीएम को बताया कि उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में ब्लॉक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। डीएम ने कहा कि पहले लोगों को ब्लॉक आना चाहिए था, उसके बाद क्षेत्र में जाना चाहिए था।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने सीडीओ को कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम से ग्रामीणों ने बेहटा से चांदीपुर मार्ग की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि बनने के छह माह में ही यह मार्ग जर्जर हो गया। डीएम ने इस मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 2.50 किमी लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं व बजरी उखड़ी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं यह मार्ग 200 मीटर अधूरा भी हैं और पुलिया आदि कहीं नहीं बनी हैं। डीएम ने पूछा कि यह मार्ग किस योजना के तहत व किसने बनाया हैं, मगर कोई भी अफसर जानकारी नहीं दे सका। डीएम ने सीडीओ से इस पर कड़ी कार्यवाही करने व ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ग्राम टापरपुरवा में मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को देखा। तंबौर सीएचसी के निरीक्षण के दौरान यहां नल व रसोईघर में मिली गंदगी पर नाराजगी जताई और एमओआईसी को फटकार भी लगाई। रेउसा विकास खंड के काशीपुर मल्लापुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों व बाढ़ पीडितों की समस्याओं को सुना तथा बाढ़ राहत को लेकर किए जा रहे कार्यों को देखा।


ग्राम गोलोक कोडर के मजरा निर्मलपुरवा व गोड़ियनपुरवा सहित सभी 36 मजरों में लगे 122 इंडिया मार्का हैंडपंपों को ऊंचा करने व सभी गांवों में उचित स्थान पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विस्थापित लोगों को रहने की जगह देने को लेकर एसडीएम बिसवां को 15 दिन में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed