फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Contract workers boycotted work in support of their demands.

Sitapur News: मांगों के समर्थन में संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Contract workers boycotted work in support of their demands.
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। आंदोलन के तीसरे दिन संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और अन्य अधिकारों की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंभू दयाल ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और अन्य बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद भी उनकी मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. राशिद, डॉ. विनायक अवस्थी, अनुज तिवारी, आवेग शुक्ला, शुभम सिंह, विजय पाल भार्गव, पवन, समेत काफी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार से बाधित हुए कार्य
संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य विभाग के तमाम कार्य अटक गए हैं। मोहित व राहुल ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो दिन से भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारी हड़ताल के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। राकेश ने बताया कि पत्नी का मानदेय रिलीज होना था, लेकिन हड़ताल के चलते पैसा नहीं निकल पा रहा है। इससे आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। उदित ने बताया कि हड़ताल के चलते तीन दिन मेडिकल बिल पास नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed