फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Consumers angry over power outages surrounded the Biswan substation

Sitapur News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने घेरा बिसवां उपकेंद्र

Mon, 29 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 29 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Consumers angry over power outages surrounded the Biswan substation
सीतापुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। बिसवां में सोमवार को बिजली कटौती से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, शहर के पुराना सीतापुर व भवानीपुर उपकेंद्र के इलाकों में तार टूटने, जंफर उड़ने व इंसुलेटर दगने से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकास नगर, श्रीनगर, भार्गव काॅलोनी, नवीन चौक आदि इलाकों में जंफर उड़ने की वजह से करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इसी तरह पुराने सीतापुर इलाके में जंफर उड़ने की वजह से करीब 30 मोहल्लों की चार घंटे बिजली बंद रही। गर्मी में उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं, बिसवां के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कोटरा फीडर के महाराज नगर, जमालपुर, कामापुर, केवलपुर, धरमपुर, राजापुर, बड़हरपुरवा आदि गांवों के ग्रामीणों ने बिसवां उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने कोटरा फीडर पर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कहकर लोगों को शांत कराया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लो वोल्टेज के चलते पंखा, मोटर, कूलर व अन्य उपकरण सही से चल नहीं पा रहे हैं। क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिल आ रहा है। समस्या भी लगातार बढ़ रही है। जिससे आम जनता को आर्थिक रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के शुभम रस्तोगी, चंद्रप्रकाश, रामनरेश, अनीश, शिवकुमार, राहुल, मेहताब, फिरोज, गुफरान, संतोष कुमार, विकास, अमरनाथ, अनुज व यूनुस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed