फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Constitution gave equal rights to all

संविधान ने सभी को दिलाया बराबरी का हक

Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Constitution gave equal rights to all
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में परेड की सलामी लेते डीएम विशाल भारद्वाज। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जनपद में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में डीएम व एसपी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अफसरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान व भारतीय गणतंत्र के संकल्प को दोहराया। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान के मूल तत्वों ने यह सुनिश्चित किया कि आजादी के 75 वर्ष के बाद भी हम अखंड हैं। भारत में अनेक विविधताओं, विभेदों व सामाजिक कुरीतियों के बावजूद अवसर की समता भी संविधान के माध्यम से ही संभव हो सकी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। परेड में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस, महिला स्वाट टीम व मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं। एसपी आरपी सिंह ने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर सहित परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों के कमांडरों को सम्मानित किया गया। इसके बाद जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। आखिर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके जनपद न्यायाधीश कुलदीप कुमार, सीडीओ अक्षत वर्मा सहित एएसपी एनपी सिंह, डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पीयूष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
एएसपी साउथ को शौर्य पदक, शहर कोतवाल को सम्मान
गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइंस में डीएम व एसपी ने बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया। एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वर्ण शौर्य पदक से सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर को रजत शौर्य पदक से नवाजा गया। सराहनीय सेवा के लिए शहर कोतवाल तेज प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक युगल किशोर सिंह व मुख्य आरक्षी मोहम्मद सलीम खां को सम्मानित किया गया।
शहर के स्कूलों व संस्थाओं में हुए कार्यक्रम
सीतापुर। भारत परिषद द्वारा गणतंत्र दिवस पर हुसैनगंज स्थित विवेकशील विद्या निकेतन में ध्वजारोहण किया गया। शहर के नवीन चौक स्थित आरपी चिल्ड्रन हाईस्कूल में मुख्य अतिथि आरपी श्रीवास्तव ने महापुरुषों व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोटरी क्लब सीतापुर ने अध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह पार्क में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण हुआ।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा ग्राम खानपुर सादात तहसील लहरपुर पर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बार एसोसिएशन सीतापुर द्वारा जनपद न्यायाधीश सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतापुर द्वारा झूलेलाल पार्क में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान परिवार ने एक शाम गणतंत्र दिवस के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती संगीत महाविद्यालय के सभागार में किया। इसी तरह आरएमपी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed