फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   constable

महिला सिपाही की खुदकुशी का मामला : मोबाइल व फुटेज के बाद भी पुलिस खाली हाथ

Mon, 13 Jan 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
constable
सीतापुर। खैराबाद थाने में सरकारी पिस्टल से महिला आरक्षी शोभा चौधरी की मौत के कारणों का राज घटना के तीसरे दिन सोमवार को भी नहीं खुल सका। कई पहलुओं पर जांच का दावा करने वाली पुलिस अब तक महिला आरक्षी के आत्महत्या करने की वजह नहीं जान सकी है। मोबाइल मिलने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अब तक सीसीटीवी फुटेज भी नहीं खंगाले जा सके हैं। जिम्मेदार अभी जांच में और वक्त लगने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि अभी जांच जारी है। महिला आरक्षी ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का बैकअप मिल गया है। फुटेज लेने बाकी हैं। उनका कहना है कि बैकअप सेंट्रलाइज होता है। इसके लिए एसपी से अनुमति लेनी होती है। अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

शीघ्र ही जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाएंगे। इस मामले में मोबाइल फोन के जरिए भी कोई जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। बताया गया कि जांच जारी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अब जांच सीओ बिसवां समर बहादुर को दी गई है। महिला आरक्षी के आत्महत्या करने को लेकर सीओ बिसवां ही जांचकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले की रहने वाली महिला आरक्षी शोभा चौधरी दो साल से खैराबाद थाने में तैनात थी। शनिवार को सरकारी पिस्टल से उसने खैराबाद थाने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता ने आत्महत्या को लेकर कई सवाल उठाए हैं। इसके कारण पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed