{"_id":"671156e6c3fe89b2830250de","slug":"consignment-of-firecrackers-caught-in-guest-house-warehouse-sitapur-news-c-102-1-slko1055-120636-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गेस्ट हाउस के गोदाम में पटाखों की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गेस्ट हाउस के गोदाम में पटाखों की खेप पकड़ी
Thu, 17 Oct 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में पकड़ी गई पटाखे की खेप।
संवाद न्यूज एजेंसी मिश्रिख (सीतापुर)। कस्बे के देवा गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखों की खेप पकड़ी। पुलिस के मुताबिक इस खेप को दिवाली पर चोरी-छिपे बेचा जाना था।
पटाखों की कीमत करीब एक लाख रुपये के आसपास है। मछरेहटा रोड पर देवा गेस्ट हाउस है। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने एसडीएम व सीओ के साथ यहां छापा मारा। बेसमेंट में बने एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों की खेप रखी मिली। इसमें फुलझड़ी, स्काईशॉट आदि प्रकार के महंगे पटाखे शामिल थे। इन पटाखों को खरीदने की कोई रसीद भी नहीं मिली।
इंस्पेक्टर के मुताबिक गेस्ट हाउस के मालिक देवा गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि शकील नाम के युवक ने यहां एक दिन के लिए अपना सामान रखा था। इस मामले में गेस्ट हाउस मालिक देवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहसील प्रशासन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। ा