फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congressman clashed with police arrested Priyanka at four in the morning

सुबह चार बजे प्रियंका गिरफ्तार पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

Tue, 05 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congressman clashed with police arrested Priyanka at four in the morning
द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट पर पुलिस कर्मियों से झड़प करते कांग्रेसी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
लखनऊ से चलकर सीतापुर के रास्ते लखीमपुर जाने की कोशिश कर रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सोमवार की भोर हरगांव में गिरफ्तार कर शहर की द्वितीय पीएसी में लाकर बंद कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेसियों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कांग्रेसी पीएसी के गेट के बाहर आ गए और अंदर बंद प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के मना करने पर वह और उग्र हो गए। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से कांग्रेसियों ने धक्का-मुक्की की। काफी देेर बाद मामला शांत हो गया। हालांकि, इसके बाद पूरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीएसी गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। नारेबाजी और हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन

लखीमपुर में हुई घटना में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जाने की सूचना मिलने के बाद जिले के अफसरों की प्लानिंग थी कि उन्हें खैराबाद के टोल प्लाजा पर रोक लिया जाएगा। इसके बाद 14 नंबर गेस्ट हाउस में लाकर रखा जाएगा, लेकिन प्रियंका गांधी के बीच रास्ते से रूट बदलने की वजह से पुलिस की यह प्लानिंग कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह करीब चार बजे हरगांव में उन्हें पकड़ा गया। काफी देर तक मौके पर बहस हुई। इसके बाद गाड़ी से शहर के रोडवेज स्थित द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में करीब पांच बजे लाकर उन्हें रखा गया। प्रियंका गांधी को पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेसियों का आना शुरू हो गया।
कुछ ही देर में काफी संख्या में कांग्रेसी गेट पर जमा हो गये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताते हैं कि पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की, इस पर कार्यकर्ता और भड़क गये। वह लोग प्रियंका गांधी को रिहा करने को लेकर लोहे के भारी भरकम गेट को तोड़ने का प्रयास करते हुए अंदर जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। पुलिस के रोकने पर और उग्र हो गए। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई।
इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, बाद में कार्यकर्ता शांत हो गए और गेट के बाहर ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गये। सुबह से शुरू हुआ कांग्रेसियों का धरना शाम तक जारी था। दिन पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सीतापुर में प्रदेश कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रताप सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, वीरेंद्र मदान, फाखिर सिद्दीकी समेत कई अन्य नेता भी डटे रहे।
...जब सीओ सिटी की गाड़ी के बोनट पर सवार हुए कांग्रेसी
प्रियंका गांधी को द्वितीय वाहिनी पीएसी के अंदर छोड़कर बाहर आते समय सीओ सिटी पीयूष सिंह की गाड़ी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और आगे बढ़ने नहीं दिया। कुछ कार्यकर्ता गाड़ी के बोनट पर सवार हो गए। यह सुबह के वक्त की बात है। इसके बाद गाड़ी के ड्राइवर को वाहन अंदर लेना पड़ा और फिर गेट बंद हो गया।
कांग्रेसियों ने चूड़ियां लेकर किया प्रदर्शन
पीएसी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के हाथ में चूड़ियां थीं। बताते हैं कि कांग्रेेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, शिशिर बाजपेयी समेत कई नेताओं के हाथ में चूड़ियां थीं।
कार्यकर्ताओं ने जाम लगाने का किया प्रयास
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर के समय धरना स्थल से उठकर सड़क पर आकर जाम लगाने का प्रयास किया। यह देखकर पुलिस अफसरों, कर्मियों ने आनन-फानन में मौके पर आकर जाम लगाने से कार्यकर्ताओं को रोका। कुछ कार्यकर्ता बस स्टॉप की ओर जाने का प्रयास करने लगे, इस पर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें भी वहां जाने नहीं दिया।

...जब प्रदर्शन छोड़ लगाने लगे सड़क पर झाड़ू
पीएसी गेट के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने दोपहर दो बजे के करीब हाथ में झाड़ू थाम ली। यह देखते ही लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। उसके बाद देखा गया कांग्रेसी सेक्रेट हार्ट वाली सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई करने लगे। हालांकि फोटो खिंचने के बाद कांग्रेसियों ने झाड़ू लगाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed