फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress leader injured in truck collision dies

Sitapur News: ट्रक की टक्कर से जख्मी कांग्रेस नेता की मौत

Fri, 12 Jan 2024 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congress leader injured in truck collision dies
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खाद्यान्न लदे ट्रक की चपेट में आकर जख्मी कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष लवकुश मिश्रा (22) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। लवकुश ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को मधवापुर स्थित अपने घर से एमए की परीक्षा देने महोली के पाताबोझ जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही रामकोट मार्ग पर कोहरा होने के चलते सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आकर वह ट्रक में फंस गया। ट्रक में सरकारी खाद्यान्न लदा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद उसको निकाला गया। घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ लाया गया था। शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देर रात गोदाम से निकला था ट्रक
सूत्रों की मानें तो जिस ट्रक ने लवकुश को टक्कर मारी, उस पर सरकारी खाद्यान्न लदा था। एसओ बलवंत शाही ने बताया कि यह ट्रक गोदाम से रात में ही निकल गया था। हालांकि चालक इसे सुबह लेकर सड़क पर आया। रात में ट्रक को कहीं खड़ा किया गया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस ट्रक में लदा सरकारी खाद्यान्न कागजों पर ही निर्धारित स्थान पर पूर्व में पहुंचाया जा चुका था। बृहस्पतिवार सुबह खाद्यान्न कहीं और ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर सरकारी ट्रकों में जब खाद्यान्न को लादकर गोदाम से निकाला जाता है तो उसे निर्धारित समय में ही गंतव्य को पहुंचना होता है। इस केस में ट्रक देर रात गोदाम से निकला और सुबह तक भी गंतव्य को नहीं पहुंचा। यह स्थिति संदेहास्पद है और जांच का विषय है। हालांकि घटना के बाद खाद्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर मामला सुलझाया है।

वहीं, इस मामले में डिप्टी आरएमओ रतन शुक्ला ने बताया कि ट्रक जीपीएस ट्रैकर से आच्छादित रहते हैं। हेराफेरी की संभावना ही नहीं है। दुर्घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed