फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress got angry on the indecent comment on Colonel Sofia

Sitapur News: कर्नल सोफिया पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस

Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress got angry on the indecent comment on Colonel Sofia
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सीतापुर/लहरपुर। कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। शहर व लहरपुर में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर भाजपा के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। शहर अध्यक्ष ने कहा कि विजय शाह की यह अमर्यादित टिप्पणी देश, महिलाओं तथा सेना का घोर अपमान है। इससे सरकार की अलोकतांत्रिक और समाज में नफरत फैलाने की मंशा स्पष्ट हो गई है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, विनीत दीक्षित, चोक्ष विभू अवस्थी, राज किशोर सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अनिल शुक्ला, दीपा वैश्य, शबनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लहरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान स्थित पक्का तालाब तीर्थ पर एकत्र हुए। यहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील परिसर में धरना दिया। फिर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अशोक कुमार यादव को सौंपा। जिसमें मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के भारतीय सेना की कर्नल सोफिया के बारे में अमर्यादित टिप्पणी को अलोकतांत्रिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री विजय शाह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर कन्हैया मल्होत्रा, संजीव गुप्ता, विद्याराम वर्मा, अनुपमा द्विवेदी, मोहम्मद मेराज अंसारी, शिव शंकर वर्मा, शोभरन लाल, दिलीप जायसवाल, नीरज कुमार, फारूक अंसारी, संजय वर्मा, शैलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed