फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congratulations message came without vaccination

बिना टीकाकरण के आया बधाई संदेश

Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congratulations message came without vaccination
सीतापुर। कोविड टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बुधवार को सामने आई है। एक विद्यार्थी ने टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। वह केंद्र पर पहुंचा तो केंद्र बंद मिला। इससे वह लौट गया। टीका नहीं लग सका। लेकिन कुछ ही देर बाद उसके पास एक मैसेज आया, जिसमें उसे पहली डोज लगवाने की बधाई थी। इसको देखकर वह आश्चर्यचकित रह गया। परेशान विद्यार्थी ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर साझा की।
विज्ञापन

मामला महमूदाबाद सीएचसी का है। ऋषि मिश्रा पॉलीटेक्निक महमूदाबाद में सिविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं। वह फाइनल वर्ष के छात्र हैं। ऋषि के मुताबिक उन्होंने कोविड की पहली डोज लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। बुधवार को दोपहर तीन से छह बजे के बीच टीकाकरण करवाने का समय मिला था।
विज्ञापन

वह चार बजे टीकाकरण के लिए पहुंचे तो सीएचसी महमूदाबाद की महिला विंग का अस्पताल बंद मिला। इससे वह लौट आए। ऋषि का कहना है कि छह बजे तक का समय मिला था। लेकिन केंद्र चार बजे से पहले ही बंद हो गया। कुछ देर बाद उनको मोबाइल पर पहली डोज लगवाने का मैसेज आ गया। ऋषि ने तत्काल टीकाकरण करवाने का प्रमाणपत्र डाउनलोड कर लिया। जिसमें पहली डोज लगवाने की बधाई थी। दूसरी डोज लगवाने का समय निर्धारित कर दिया गया। इसको देखकर ऋषि परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हो गया होगा। वह केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed