{"_id":"612e773f8ebc3e2f792b0d7b","slug":"congratulations-krishna-kanhai-was-born-from-house-to-house-sitapur-news-lko5934979183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजी बधाई, घर-घर जन्में कृष्ण कन्हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजी बधाई, घर-घर जन्में कृष्ण कन्हाई
विज्ञापन
पीटीसी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्घालुओं को टीका लगाते पुजारी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। सुबह से शहर समेत जिलेभर में कृष्ण भक्तों में उमंग और उल्लास छा गया। रात के 12 बजते ही घंटा और घड़ियाल के उद्घोष से मंदिर गुंजायमान हो उठे। पुलिस लाइंस से लेकर शहर की तीनों वाहिनियों, एटीसी, पीटीसी से लेकर जेल में भी जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके और धूमधाम से मनाया गया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी के जयघोष, घंटा, घड़ियाल, आरती, वंदना और शंख की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए लोगों ने कई दिनों से तैयारियां की थी। रविवार की शाम को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। घरों में लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाने के लिए सुंदर-सुंदर झांकियां बनाई गई थी। पुलिस लाइंस में भी तैयारी की गई। शहर की तीनों वाहिनियों 11वीं, द्वितीय वाहिनी और 27वीं वाहिनी से लेकर एटीसी, पीटीसी में जन्माष्टमी मनाने के लिए भव्य तैयारियां की गई थी। बनाई गईं झांकियां मन मोह रहीं थी। सोमवार सुबह से ही घरों में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा अर्चना कर व्रत रखा।
पूरे दिन लोग व्रत रखकर श्रीकृष्ण की भक्ति में ही लीन रहे और मध्यरात्रि में भगवान के जन्म लेने के दौरान उन्हें रिझाने के लिए तैयारियों में मशगूल रहे। रात 12 बजते ही जैसे ही जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया, वैसे ही हर ओर उल्लास और उमंग हिलोरे मारने लगी। हर कोई बस कृष्ण भक्ति में लीन रहा। हर तरफ आनंद ही आनंद छा गया। घर और मंदिर भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठे।
विज्ञापन
सभी सांवले-सलोने बंशी वाले के प्रेम में मंत्रमुग्ध दिखे। कृष्ण भक्तों ने अपने आराध्य और जगत के पालनहार की लीलाओं का सजाई गई सुंदर झांकियों के बीच मंचन किया। भगवान को नहलाकर पोशाक पहनाकर भोग लगाया। आरती की गई। लहरपुर, जहांगीराबाद, महमूदाबाद, पिसावां समेत पूरे जिले में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जिले की सभी कोतवाली, थानों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम इस बार पुलिस लाइंस और वाहिनियों से लेकर एटीसी, पीटीसी में भी दिखी। पुलिस लाइंस में कार्यक्रम आठ बजे से शुरू हो गया था। 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें भजन-कीर्तन हुए। नंद गोपाल के गीतों पर लोग जमकर झूमे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भगवान कृष्ण के गीत लोगों के रोम-रोम में भक्ति की अलख जगाते रहे। 12 बजते ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। भगवान की आरती उतारी गई। जिला जज कुल्दीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
भगवान के जन्म लेने के बाद एसपी आरपी सिंह, एएसपी साउथ एनपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित ने जगत के पालनहार को नहलाकर पोशाक पहनाई। इसके बाद आरती उतारी गई। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता राकेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 11वीं वाहिनी के कमांडेट अखिलेश चौरसिया, द्वितीय वाहिनी के कमांडेट राहुल यादुवेंद्र, 27वीं वाहिनी के कमांडेट एमआर सिंह ने पूरे स्टाफ के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
कान्हा के रंग में रंगे बाल गोपाल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हें, मुन्ने बाल गोपाल भी कान्हा के रंग में रंगे नजर आए। लोगों ने बच्चों को नटखट नंद गोपाल के रंग में रंगने के लिए तैयारियां पहले से ही कर ली थीं। नंद गोपाल की वेषभूषा में बच्चों को सजाया गया। कृष्ण के स्वरूप में आने के बाद बच्चे बहुत सुंदर दिख रहे थे। उनकी माताओं ने बलाएं उतारीं। इसके बाद फोटो को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया।