फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Concern for the household alongside saving lives during the floods.

Sitapur News: बाढ़ में जान बचाने के साथ गृहस्थी की चिंता

Thu, 01 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Concern for the household alongside saving lives during the floods.
शहर में बाढ़ की ड्रोन से ली गई फोटो, कुछ ऐसा दिखा दृश्य।  - संवाद 
सीतापुर। शहर में सरायन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रास्तों से लेकर घरों तक पानी भर गया है। ऐसे में लोगों के सामने जान बचाने के साथ घर-गृहस्थी को सुरक्षित रखने की चुनौती है। प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। करीब 700 बाढ़ पीड़ित प्रशासन के आश्रय स्थलों में शरण लिए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरबोट से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


सरायन नदी का जलस्तर बुधवार को 30 सेमी बढ़कर 134.30 मीटर पहुंच गया। खतरे के लाल निशान 131 मीटर से पानी 3.30 मीटर ऊपर बह रहा है। लोनियनपुरवा, तरीनपुर, बट्सगंज, दुर्गापुरवा, अंसारी टोला, आलमनगर, नई बस्ती और गदियाना समेत 15 मोहल्ले बाढ़ की चपेट में हैं। लोग सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। हालांकि कई लोग घर में रखे सामान की सुरक्षा के चलते आश्रय स्थलों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


लोनियनपुरवा निवासी रज्जन ने सड़क किनारे पल्ली तानकर परिवार के रुकने की व्यवस्था की है। उनका कहना है कि घर में पूरी गृहस्थी रखी है, उसे भी बचाना है। सावित्री ने बताया कि घर में वह और उनकी बेटी ही हैं। पानी घर में घुसने पर वह गृहस्थी का सामान छत पर नहीं चढ़ा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रोहन ने राहत सामग्री कम मिलने और अधिक लिखा-पढ़ी का आरोप लगाया। गदियाना की कल्पना के घर में पानी भरने से गृहस्थी बचाना मुश्किल हो गया है। आलमनगर निवासी आकाश ने बताया कि अभी तक मदद नहीं पहुंची है। बेड और फर्नीचर पानी में डूबकर खराब हो रहे हैं।

-----
अपस्ट्रीम क्षेत्र का किया निरीक्षण
सरायन और पिरई नदी का जलस्तर बढ़ने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बुधवार को अपस्ट्रीम क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से कैचमेंट क्षेत्र के खेतों में पानी जमा है, जो धीरे-धीरे नदियों में पहुंच रहा है। इससे जलस्तर बढ़ रहा है। जल्द पानी घटने की उम्मीद है।



------
डीएम ने देर रात आश्रय स्थलों का लिया जायजा
डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार रात करीब एक बजे बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों से भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। डीएम ने कहा कि घर की सुरक्षा की चिंता न करें। पुलिस को क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed