{"_id":"68a61fe23606a4b9d8067a88","slug":"composite-school-and-24-houses-submerged-in-saryu-due-to-erosion-sitapur-news-c-102-1-stp1002-138582-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कटान से कंपोजिट स्कूल व 24 घर सरयू में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कटान से कंपोजिट स्कूल व 24 घर सरयू में समाए
विज्ञापन
कटान की चपेट में कंपोजिट स्कूल।
- फोटो : कटान की चपेट में कंपोजिट स्कूल।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू के जलस्तर में बुधवार को 10 सेमी कमी आने से कटान तेज हो गई है। बेकाबू लहरों की जद में आकर शुकुलपुरवा कंपोजिट विद्यालय के भवन का एक कमरा सरयू में समा गया। कटान इसी तरह होता रहा तो स्कूल का शेष भवन भी नदी में समा सकता है। इसके अलावा करीब 24 घर व 25 बीघा कृषि योग्य भूमि कटान की भेंट चढ़ गई। बेघर परिवार गृहस्थी लेकर नाव से सुरक्षित ठिकाने की ओर पलायन कर रहे हैं।
सेवता विधायक व महमूदाबाद तहसीलदार ने बुधवार को कटान वाले स्थान पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उधर, तीनों बैराजों से बुधवार को 4.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को 118.20 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में पानी 10 सेमी घटा है। पानी घटने के साथ कटान तेज हो गई है।
शुकुलपुरवा के मजरा खुन्नापुरवा में करीब 10 वर्ष पहले पांच कमरों वाले परिषदीय कंपोजिट स्कूल भवन का निर्माण कराया गया था। इस विद्यालय में करीब 246 बच्चे पंजीकृत हैं। कटान करती सरयू की लहरों ने बुधवार दोपहर इस विद्यालय को चपेट में ले लिया। स्कूल का एक कमरा कटकर नदी में बह गया। शेष चार कमरे भी काटन की जद में हैं। चार दिन पहले ही शिक्षकों ने यह स्कूल भवन खाली कर दिया था। विद्यालय में पंजीकृत बच्चों में से कुछ को पड़ोस के प्राथमिक विद्यालय कोठार व कुछ बच्चों को शुकुलपुरवा के पंचायत भवन में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विद्यालय का सामान भी अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा कुन्नापुरवा, रामरूपपुरवा और लोधनपुरवा के कृपाराम, संकटा, अमृतलाल, रामवती, आरती, परसराम समेत करीब 24 लोगों के घर नदी की धारा में समाहित हो गए हैं। कटान करती सरयू लगभग 25 बीघा खेत भी फसल समेत निगल गई। कटान की तेजी और लगातार होने वाली तबाही देख शुकुलपुरवा के ग्रामीण दहशत में हैं। गृहस्थी समेटकर लोग नाव से सुरक्षित ठिकाने की ओर पलायन कर रहे हैं।