फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Complete transparency in the tender process

Sitapur News: टेंडर प्रक्रिया में बरती जाए पूरी पारदर्शिता

Tue, 13 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Complete transparency in the tender process
मछरेहटा (सीतापुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। विकास से जुड़े निर्माण कार्यों के टेंडर क्षेत्र में सर्वाधिक प्रसार वाले ऐसे राष्ट्रीय अखबार में ही प्रकाशित कराए जाए जो ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध हो सके। किसी भी हालत में पुरानी तारीख में टेंडर छपवाकर न लगाएं। यह निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दिया। वह मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधानों और सचिवों की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कराए गए कार्यों के सभी दस्तावेज पूर्ण होने चाहिए। साथ ही कराए जाने वाले कार्य की निगरानी के लिए प्रत्येक माह ग्राम पंचायत की बैठक भी आयोजित की जाए। इस बात पर नाराजगी जताई कि कुछ प्रधान कार्य कराने के बाद फाइल तक नहीं बनाते हैं। कहा कि मछरेहटा ब्लॉक पेपर वर्क और बैठकों के मामलों में काफी पीछे है। इसमें सुधार कर बेहतर बनाना चाहिए। बैठक में बीडीओ अरुण वर्मा, एडीओ संदीप कुमार, सचिव छाया यादव, गौरव मिश्र, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में प्रधान व ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed