फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Committee formed to probe PCF's transport contract

Sitapur News: पीसीएफ के परिवहन ठेके की जांच को कमेटी गठित

Sat, 26 Nov 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to probe PCF's transport contract
सीतापुर। चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए पीसीएफ के परिवहन उठान ठेके में चल रहे खेल का मामला अब गरमा गया है। पीसीएफ के प्रबंध निदेशक ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ परिवहन ठेकों में मिली अनियमितता से जुड़ी शिकायतों की जांच कर अपनी रिपोर्ट एमडी को सौंपेगी।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में सवालों के घेरे में आ रहे क्षेत्रीय प्रबंधक पर जांच का शिकंजा कसने से विभाग से जुड़े अन्य अफसर भी सकते में हैं। पीसीएफ के क्रय केंद्रों से संबद्ध राइस मिलों तक धान पहुंचाने के लिए परिवहन के ठेके निश्चित टेंडर प्रक्रिया के तहत दिए जाते हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन स्तर से ठेका प्रक्रिया ई-टेंडरिंग के जरिए होती है। इसके बावजूद चहेतों को परिवहन ठेके का अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए आला अफसरों के इशारे पर पूरी टेंडर प्रक्रिया में अनुभव प्रमाणपत्र की आड़ में खेल किया गया। इसके तहत एक बार जिस अनुभव प्रमाण पत्र का फर्जी बताया था बाद में उसे ही सही मान लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे गंभीरता से लेते हुए ही पीसीएफ के प्रबंधक निदेशक मासूम अली सरवर ने शनिवार को इस पूरे मामले की जांच के लिए पीसीएफ के उपमहाप्रबंधक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। कमेटी ने अपना कार्य शुरू करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक और सीतापुर के जिला प्रबंधक से निविदा प्रक्रिया से जुड़े सभी अभिलेख व पत्रावली भी जांच के लिए मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ समेत कई जिलों तक जांच की आंच
सीतापुर में परिवहन उठान के ठेके की टेंडर प्रक्रिया में हुए खेल के बाद जांच के घेरे में आए क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ के कारण जांच की आंच लखनऊ समेत कई अन्य जिलों तक पहुंच सकती है। पीसीएफ प्रबंध निदेशक के सख्त तेवर से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्य क्षेत्र में आने वाले लखनऊ, उन्नाव, हरदोई व रायबरेली जिलों में भी परिवहन उठान से जुड़े ठेकों की टेंडर प्रक्रिया जांच के घेरे में आ सकती है।

धान खरीद के परिवहन के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया में क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिली हैं। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह में जांच आख्या मांगी गई है।
मासूम अली सरवर, प्रबंधक निदेशक पीसीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed