{"_id":"69050377f20c87a7110097c4","slug":"combine-seized-for-harvesting-paddy-without-sms-sitapur-news-c-102-1-slko1052-143317-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एसएमएस बिना धान कटाई करने पर कंबाइन सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एसएमएस बिना धान कटाई करने पर कंबाइन सीज की
Sat, 01 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। तहसील सदर क्षेत्र के बिजवार में लखीमपुर से किराये पर लाई गई कंबाइन मशीन से अवैध तरह से धान की कटाई करने का मामला सामने आया है। कटान के लिए जरूरी एसएमएस (सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) के बिना की जा रही धान की कटान पर तहसील की टीम ने कंबाइन मशीन को सीज कर कब्जे में ले कर चालक को पुलिस के सुपुर्द करने की कार्रवाई की है।
तहसीलदार सदर डॉ अतुल सेन सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पराली जलाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। खेत में बिना एसएमएस वाली कंबाइन मशीन से जिस तरह से कटाई हो रही थी, उस,से फसल के अवशेष बाधा उत्पन्न करते। यह पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक साबित होता। इसलिए मशीन को सीज कर कोतवाली देहात परिसर में खड़ा करवाया गया है।
कंबाइन मशीन में एसएमएस (सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) का मुख्य कार्य फसल की कटाई के बाद बचे पुआल को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर खेत में समान रूप से फैलाने के लिए किया जाता है। इससे पराली को जलाने की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही समय, ईंधन और श्रम की बचत भी होती है। शुक्रवार को बिजवार गांव में बिना एसएमएस लगाए ही कंबाइन मशीन से किसान मीठू के खेत में धान की कटाई की जा रही थी। प्रतिबंध के बावजूद ऐसा करने की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार सदर महेंद्र कुमार तिवारी को मौके पर भेज कर कार्रवाई कराई गई। कंबाइन मशीन लखीमपुर जिले के मोहम्मदी की है। इसके मालिक साबिर हैं।