फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Codeine syrup worth Rs 6.50 lakh sold without doctor or store

Sitapur News: बिना डॉक्टर व स्टोर के बेचा 6.50 लाख का कोडीन सिरप

Thu, 04 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Codeine syrup worth Rs 6.50 lakh sold without doctor or store
सीतापुर। सीतापुर में भी कोडीन कफ सिरप का कारोबार चोरी छिपे धड़ल्ले से चल रहा है। धंधेबाजों ने बिना डॉक्टर व मेडिकल स्टोर के ही फर्जी प्रपत्रों के सहारे 6300 कोडीन युक्त सिरप की शीशियां बेच डाली। इनकी कीमत 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जब प्रपत्रों में दर्ज मेडिकल स्टोर संचालकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कफ सिरप की खरीद व बिक्री से इन्कार कर दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की औषधि निरीक्षक (डीआई) अनीता कुरील ने विक्रेता के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथिमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

साथ ही आरोपी मेडिकल एजेंसी के बिक्री लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति भी आला अफसरों से की गई है। डीआई ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप की धरपकड़ के लिए जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ मुख्यालय से जानकारी मिली थी कि इविका लाइफ लाइसेंस फार्मा से सीतापुर की श्री बालाजी फार्मा जेल रोड सीतापुर ने 6300 कोडीनयुक्त कफ सिरप की शीशी अप्रैल से अक्तूबर माह 2025 के बीच खरीदी व सप्लाई की हैं। जब इस फार्मा के प्रोपाइटर राजेश श्रीवास्तव से विक्रय संबंधी अभिलेख मांगे गए तो उन्होंने कुछ डॉक्टरों के पर्चे व मेडिकल स्टोर संचालकों की बिलिंग ड्रग इकाई को दी।
विज्ञापन

इन प्रपत्रों की जांच पड़ताल के बाद जब संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों ने श्री बालाजी फार्मा से कोई कफ सिरप की खरीद नहीं की है। यह बिल फर्जी है। डॉक्टरों द्वारा लिखे परचे भी जांच में फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीआई की तरफ से फर्म संचालक राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ नशे का कारोबार करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किए जाने की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed