फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CM's order meaningless, trolleys queue outside shopping centers

Sitapur News: सीएम का आदेश बेमानी, क्रय केंद्रों के बाहर ट्रॉलियों की कतार

Thu, 04 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
CM's order meaningless, trolleys queue outside shopping centers
सीतापुर। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जिले में कई क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की तौल नहीं हो रही है। कई केंद्रों पर खरीद न होने से किसानों को ट्रॉलियों में लदी फसल के साथ सर्द रातों में केंद्रों के बाहर खड़े होकर परेशानी उठाना पड़ रही है। किसानों को धान की तौल के लिए कई-कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को क्रय केंद्रों की पड़ताल में यह बात खुलकर सामने आई।
विज्ञापन

केस-1
पांच दिनों से नहीं हो रही खरीद
सकरन विकास खंड के सांडा का बीपैक्स लिमिटेड धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति अरुवा नसीरपुर में संचालित है। बुधवार को दोपहर 12.10 बजे धान क्रय केंद्र बंद मिला। केंद्र पर धान से भरी आठ ट्रॉली खड़ी थीं। मौके पर न तो केंद्र प्रभारी थे और न ही कोई किसान मौजूद मिले। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर धान खरीद पांच दिनों से नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि सांडा समिति पर खाद वितरण किया जा रहा है, इस कारण क्रय केंद्र पर तौल बंद है।
विज्ञापन

केस-2
ट्राॅलियों की नहीं हुई तौल, चार केंद्र बंद
लहरपुर तहसील में मंडी समिति में संचालित सात धान क्रय केंद्रों में चार बुधवार को बंद मिले। विपणन शाखा के द्वारा संचालित चार धान क्रय केंद्रों में से तीन क्रय केंद्रों पर ही धान की तौल की जा रही थी। क्रय केंद्रों पर तौल के इंतजार में 12 से अधिक ट्रालियां खड़ी थीं लेकिन किसान व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे। किसान रामसागर ने बताया कि सात दिनों से वह 50 क्विंटल धान बेचने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी के न मिलने से धान की तौल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
खैराबाद में डीजे कालेज के पास सदर राजकीय धान क्रय केंद्र पर भी धान की खरीद बंद मिली। बताया गया कि किसी मजदूर के परिजन की मौत हो गई है। वहां पर मौजूद बेनीपुर गांव के निवासी किसान गजराज ने बताया 21 नवंबर की बुकिंग है, सुबह धान लाए थे। तौल नहीं हो रही है। किसान सुरेश प्रकाश सिंह ने बताया कि कल रात में आए थे, आज खरीद बंद है। क्रय केंद्र के सहायक अधिकारी मदन कुमार शुक्ला ने बताया एक मजदूर के परिजन की मौत हो गई है, इसी कारण कई मजदूरों के चले जाने से खरीद रोकना पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed