{"_id":"41e19c66665933a08759230e2171b370","slug":"cloudy-weather-leads-to-fall-in-mercury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली ने बढ़ाई सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली ने बढ़ाई सिहरन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज रविवार को एकाएक बदल गया। आसमान में बदली छाई रही, जबकि तेज गति से पुरवाई चली। तापमान में नरमी ने सिहरन बढ़ा दी है। नवंबर में ही लोगों को दिसंबर सरीखी ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने का असर रविवार को साफ दिखा। लोग ऊनी कपड़े पहनकर घरों से निकले। रविवार को औसत तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम ढलने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
देर रात औसत तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों से धूप कमजोर होने के चलते लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। रविवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे।
विज्ञापन
15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रहीं। शाम आठ बजे के बाद शहर की बाजार व सड़कें सूनी नजर आई। रविवार को दिन का औसत तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
बदला मौसम किसानों के लिए लाभदायक
मौसम में बदलाव का फसलों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि तेज बारिश होने पर उन फसलों को उगने में दिक्कत हो सकती है, जिनकी बुवाई जल्दी में की गई है।
जो किसान अभी बुवाई नहीं कर सके हैं, उन्हें खेतों में नमी बढ़ने से फायदा मिलेगा। इन दिनों गेहूं, जौ, मटर, मसूर, चना आदि फसलों की बुवाई चल रही है। बुवाई से पहले खेतों में नमी होना जरूरी है। यह बदलाव किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा।
-डॉ. वीके सिंह, कृषि वैज्ञानिक