फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Clouds covered the sky, walked away

Sitapur News: आसमान में छाए बादल, इठला कर चल दिए

Sun, 27 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky, walked away
सीतापुर। मौसम का मिजाज रविवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर बाद बादलों ने पूरी तरह से डेरा जमा लिया। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। हांलाकि, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन भर लोग गर्मी से बेचैन रहे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बौछारें पड़ने की संभावना भी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसमान में मेघ तो आए लेकिन कुछ देर बाद ही इठला कर चल दिए। सुबह मंद लेकिन शीतल चल रही बयार ने राहत दी, लेकिन कुछ देर बाद ही निकली धूप ने सबकी मुसीबत बढ़ा दी। हांलाकि, दोपहर बाद बादलों ने पूरी तरह से आसमान में डेरा जमा लिया। इसके बाद भी उमस से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार का अवकाश होने और गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इससे शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। सांझ ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने चैन नहीं लेने दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम के मिजाज में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। बादल छाने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे अधिकतम पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed