{"_id":"5d2a21168ebc3e6c901bfe36","slug":"cleaner-to-strike-from-17-july-sitapur-news-lko4705438145","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 से हड़ताल करेंगे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 से हड़ताल करेंगे सफाई कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। लंबित मांगों को मनवाने के लिए संघ ने 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी कर दी है। इस दिन प्रदर्शन कर आंदोलनकारी डीपीआरओ दफ्तर का घेराव भी करेंगे।
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने लंबित मांगों के संबंध में 28 मई एवं तीन जुलाई को डीपीआरओ को पत्र देकर वार्ता का अनुरोध किया। इसके बावजूद न तो वार्ता का समय दिया गया और न ही समस्याओं का समाधान हुआ। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष विजय सिंह यादव एवं मंत्री सुधीर कुमार कश्यप ने दी।
बताया कि डीपीआरओ की मनमानी से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। ब्लॉकों पर चरित्र प्रविष्टि के नाम पर धन उगाही की जा रही है। मनमाने तरीके से पूरे माह का वेतन रोक दिया जाता है। सफाई कर्मचारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मनमाने तरीके से तबादला किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक-एक गांव में दो-दो कर्मी की तैनाती की जा रही है। इससे सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। विवश होकर संघ ने निर्णय लिया है कि 17 जुलाई से सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर डीपीआरओ कार्यालय का घेराव करेंगे।