फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Clash between bus and DCM, 10 injured

बस व डीसीएम में भिड़ंत, 10 घायल

Thu, 08 Apr 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Clash between bus and DCM, 10 injured
खैराबाद (सीतापुर)। हाईवे पर रोडवेज बस सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

खैराबाद इलाके में नेशनल हाईवे पर बुधवार को लखनऊ की ओर से जा रही रूहेलखंड डिपो बरेली की रोडवेज बस बाराभारी गांव के निकट आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई।
हादसे में बस चालक और बस में सवार यात्री शीला देवी, संजय, बकिंस, रिचा वर्मा, रवि कुमार, नीलम कुमारी, राम सिंह, इरशाद, सगीर समेत 10 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है। इसके बाद सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
एसओ खैराबाद ओपी राय ने बताया कि सभी यात्रियों की हालत ठीक है। अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed