फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City's new government, challenges are immense

Sitapur News: नगर की नई सरकार, चुनौतियां अपार

Mon, 22 May 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
City's new government, challenges are immense
महमूदाबाद/सीतापुर। नगर पालिका की नई सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद अहमद को बदहाल सफाई और जलनिकासी व्यवस्था के अलावा खस्ताहाल सड़कें, पार्किंग के अभाव में अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से निपटना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर के लोग एक अदद पार्क के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष का दावा है, कि समस्याओं के निपटने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

करीब एक लाख आबादी वाले महमूदाबाद नगर को 25 वार्डों में बांटा गया है। नगर के बस स्टॉफ, कोतवाली मार्ग, संगत किला, रामकुंड, बेलदारी टोला, कुरैशी मार्ग, नूरपुर आदि वार्डों में जलनिकासी की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के नाले गंदगी से पटे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़क के किनारे बिखरा कूड़ा आवागमन दुश्वार कर देता है। संगत किला के सामने बने तालाब पर अतिक्रमण है। अधिकतर वार्डों में पेयजल है।

भीषण गर्मी शुरू हो गई है, ऐसे में लोगों के सामने पानी का संकट गहराने लगा है। ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। पार्किंग के अभाव में प्रमुख मार्गों पर अक्सर जाम लग जाता है। नगर में विभिन्न मार्गों पर अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं। इन अवैध टैक्सी स्टैंडों पर खड़े वाहन भी जाम की वजह बनते हैं। नगर में कई मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इसके अलावा नगर में एक अदद पार्क तक नहीं है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को इन समस्याओं के निदान के लिए जूझना होगा।

नगर में शामिल क्षेत्र के लोगों को अधिक उम्मीदें
नगर पालिका में इस बार छह ग्राम पंचायतें शामिल की गईं हैं। यहां के लोगों को नए अध्यक्ष से काफी उम्मीदें हैं। सुकईपुर, इचौली, चतुराबेहड़, लैलकला, मालसरांय और गुलरामऊ के मतदाताओं ने बताया कि पहली बार उन्होंने नगर पालिका में वोट दिया है। नए अध्यक्ष से उम्मीद है कि वह जल्द हमारे गांव को नगर सरीखी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।


समस्याओं से निपटने का प्रस्ताव तैयार
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद अहमद कहते हैं, कि अधिकतर समस्याओं से निपटने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण हटवाना, पार्किंग की व्यवस्था करना, नगर में पार्क बनाना, तालाबों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान पर मंथन किया जा रहा है। यह सब हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं। सभी समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed