फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City roads and drinking water system will be repaired

शहर की सड़कें और पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त

Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
City roads and drinking water system will be repaired
नगर पालिका परिसर में बोर्ड बैठक के दौरान मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ नगर पाल? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर का इस बार 99 करोड़ रुपये का बजट होगा। इस बजट से शहर में तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। सड़क, पानी, जलनिकासी, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था के नाम पर बजट खर्च किया जाएगा। यह बजट नगर पालिका को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व नगर पालिका की खुद की आय से इकट्ठा किया जाएगा। नगर पालिका ने बोर्ड बैठक करके बुधवार को अनुमानित बजट को पास करके विकास कार्यों की शुरुआत की आधारशिला रख दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका सीतापुर का वार्षिक बजट पास कराने के लिए तीन बार प्रयास किए गए। इससे पहले नगर पालिका में 30 अप्रैल को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। कोरम के अभाव में यह बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद छह व सात मई को लगातार दो दिन बैठक बुलाई गई। यह भी कोरम के अभाव में निरस्त कर दी गई। इस पर नगर पालिका ने शासन को तीन बार बोर्ड बैठक न होने जानकारी देते हुए मार्गदर्शन मांगा था। शासन के मार्गदर्शन के अनुसार बुधवार को नगर पालिका परिसर में फिर से बोर्ड बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता की निगरानी में अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ वैभव त्रिपाठी की निगरानी में बजट पास कर दिया। इस बार नगर पालिका का करीब 99 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इस दौरान भी कोरम अधूरा ही रहा। महज 14 सदस्य ही बोर्ड मीटिंग में पहुंचे थे। इस बजट से शहर में सड़कें और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। पार्कों व तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। फुटपाथ बनाए जाएंगे। नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। जलनिकासी के लिए नाला बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नये कूड़ेदान खरीदे जाएंगे। मोहल्लों में डस्टबिन रखवाई जाएंगी। अन्य तमाम कार्यों पर यह बजट खर्च होगा। नगर पालिका को यह बजट केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिलेगा। नगर पालिका अपनी खुद की आय से इस बजट का इंतजाम करेंगी।
नदारद रहे भाजपा सदस्य
नगर पालिका की बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इस बैठक में अन्य बैठकों की तरह भाजपा के सभासद नदारद रहे। सपा व निर्दलीय सभासद ही बैठक में पहुंचे। भाजपा के सदस्य शुरुआत से ही नगर पालिका पर जनहित के कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे है। साथ ही शहर में हाउस टैक्स के मनमाने सर्किल रेट सुधारने की बात कहकर वह इस बैठक का बहिष्कार कर रहे थे। इससे पहले ईओ के साथ हुई बैठक में सभासदों ने अपनी समस्याएं रखी थी। ईओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इससे उम्मीद थी कि वह बैठक में आएंगे लेकिन सभासद बैठक से किनारे ही रहे।
नये कामों को मिलेगी रफ्तार
नगर पालिका की बोर्ड बैठक होने से अब नये कामों को रफ्तार मिलेगी। बैठक न होने से केवल जरूरी कार्य ही निपटाएं जा रहे थे। कर्मचारियों को सैलरी, साफ-सफाई, पशुओं के लिए चारे का इंतजाम ही करवाए जा रहे थे। अब बैठक होने से सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई सहित सभी कार्य होना प्रारंभ हो जाएंगे।

तीन बार बोर्ड बैठक न होने की जानकारी शासन को दी गई थी। शासन के मार्गदर्शन पर नगर पालिका की धारा 88(2) के तहत यह बैठक करके बजट पास कर दिया गया है। अब जल्द विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed