फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City residents grapple with three-hour long power cuts

Sitapur News: तीन घंटे की लंबी कटौती से जूझे शहरवासी

Sun, 08 Sep 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
City residents grapple with three-hour long power cuts
सीतापुर। शहर में रविवार दोपहर करीब तीन घंटे की लंबी कटौती हुई। इस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर, नवीन चौक इलाके में रविवार को लंबी कटौती हुई। दोपहर के समय काफी उमस बनी हुई थी। उस समय अचानक कटौती होने से लोगों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

उपभोक्ता बिजली आने का इंतजार करते रहे। फोन करने पर बताया कि फॉल्ट आ गई है। इसे दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा है। दोपहर करीब 2.30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि फॉल्ट की वजह से कटौती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेउसा इलाके में भी हुई कटौती
रेउसा इलाके में भी रविवार को चार घंटे की लंबी कटौती हुई। इससे 10 से अधिक गांव प्रभावित हुए। रेउसा कस्बे में दोपहर के समय कटौती हुई। आसपड़ोस के 10 गांवों में चार घंटे बिजली गुल रही। लंबी कटौती होने से इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी का भी कई जगहों पर संकट नजर आया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed