फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cinema market down

नोटबंदी से सिनेमा बाजार धड़ाम

Thu, 17 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
cinema market down
cinema - फोटो : AmarUjala
500 व 1000 नोटबंदी से जिले का सिनेमा बाजार औंधे मुंह गिरा है। आजकल उनकी संख्या दहाई में सिमट गई है। शो का खर्च निकाल पाना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि जिले के तीन सिनेमा घरों में से एक बंद हो गया है, जबकि दो सिनेमाघरों ने अपने शो में कटौती कर कर दी है।
विज्ञापन


जिले में शहर में भरत पैलेस व महमूदाबाद तथा लहरपुर में एक एक सिनेमा हाल हैं। जिला मुख्यालय पर मौजूद हाल में बालकनी में 288 तथा नीचे 320 सीटें मौजूद हैं। 8 नवंबर के पहले तक इस हाल के हर शो में करीब 100 तक दर्शक पहुंच रहे थे। मैनेजर दीपक तिवारी कहते हैं कि नोटबंदी के ऐलान के बाद दर्शकों की संख्या घट गई।
विज्ञापन


अब महज एक शो ही चलाया जा रहा है। जिसमें खर्च निकालना भी मुश्किल है। बुधवार को 12 से 3 बजे के शो में बालकनी के 2 टिकट व स्पेशल के 9 टिकट बिके। महमूदाबाद के सिनेमा हॉल मालिक अशोक कुमार जैन कहते हैं कि 106 सीट वाले हाल में 9 नवंबर के बाद से दर्शक नहीं आ रहे हैं। अब हाल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हालात सामान्य होंगे, तब हाल चालू किया जाएगा। लहरपुर में मौजूद सिनेमा हाल के सहायक मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि यहां भी शो का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। पहले चार शो चलाये जाते थे। अब दो शो भी चला पाना मुश्किल है। 462 सीट वाले हाल में अब 10 से 12 ही दर्शक पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed