फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Choking the child after misdeeds

कुकर्म के बाद बालक की गला दबाकर हत्या

Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Choking the child after misdeeds
सीतापुर। थानगांव इलाके में बीती देर रात हुई दरिंदगी की घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पिता के साथ बुआ का तिलक चढ़ाने आए एक सात साल के बालक को दरिंदों ने समारोह स्थल से अगवा कर लिया। गांव के बाहर ले जाकर उसके संग कुकर्म किया। पकड़े जाने के डर से गला दबाकर बालक की निर्मम हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंककर दरिंदे फरार हो गए। गुरुवार सुबह बच्चे का खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। बाराबंकी जिले के थाना रामनगर इलाके के एक गांव की युवती की शादी सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके के एक युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने के लिए गांव आए थे। तिलक समारोह में युवती के भाई समेत परिवार और रिश्तेदार आए थे।
विज्ञापन

इन्हीं लोगों के साथ एक सात साल का बालक अपने पिता, भाई के साथ बुआ का तिलक चढ़ाने आया था। इसी बीच सात साल का बच्चा मौके से गायब हो गया। बालक के नहीं दिखने पर परिजन चिंतित हो उठे। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह गांव के बाहर नित्यक्रिया को गई महिलाओं को गन्ने के खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद, इंस्पेक्टर रामपुर मथुरा ओपी तिवारी ,इंस्पेक्टर महमूदाबाद अनिल पांडेय, एसओ रेउसा सत्येंद्र राय, एसओ थानगांव राजकुमार, एसओ सदरपुर अमित भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर चश्मदीदों और मृतक के परिजनों का कहना है कि बालक की गला दबाकर हत्या की गई है। उसका गला उसी की पैंट से कसा हुआ था। शव नग्न हालत में था। हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। चश्मदीदों के अनुसार बालक के निजी अंगों पर भी चोटों के निशान थे। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, वह सच निकली।
स्वास्थ्य महकमे के भरोसेमंद सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। हत्या के मामले में थानगांव पुलिस ने सुबह ही बालक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद देर शाम आई रिपोर्ट में कुुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की बात सामने आने पर पुलिस अफसर अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से ओपिनियन मांगी गई है। अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
कुकर्म की पुष्टि, स्लाइड तैयार
स्वास्थ्य विभाग के सूत्र की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि तो हुई है, लेकिन बच्चे के साथ इस तरह की घटना करने वाले लोगों की संख्या कितनी थी, ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता था। निजी अंगों पर जख्म के निशान भी मिले हैं। मामले में स्लाइड तैयार की गई है। डॉक्टर ने रिपोर्ट में कुकर्म के बाद ही बालक की गला दबाकर मारना लिखा है।
खुलासे में लगी हैं कई टीमें
बालक की हुई हत्या की वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ महमूदाबाद टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। महमूदाबाद कोतवाल, रामपुर मथुरा एसओ, सदरपुर, रेउस एसओ समेत क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है। एसओ थानगांव भी अपने नेटवर्क के जरिये आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

थानगांव में बालक की हुई हत्या के मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं। पुलिस वारदात के हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed