फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chills increased due to cold wave amidst fog

Sitapur News: कोहरे के बीच शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Sat, 30 Dec 2023 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Dec 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Chills increased due to cold wave amidst fog
सीतापुर। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे नमी के साथ गलन और बढ़ गई है। सर्दी से बचाव के लिए लोग घरों में अंगीठी, हीटर व ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी घने कोहरे के बीच हुई। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। जो वाहन सड़क पर नजर भी आए वह हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। कोहरे का प्रकोप 10 बजे तक तक जारी रहा। इसके बाद 6 किमी प्रति घंटे की गति से शीतलहर चलने लगी, जिससे कोहरा तो छट गया, लेकिन बादल छाए रहने से आसमान साफ नहीं हुआ। बादल छाए रहने से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन सूरज के छुट्टी पर रहने से सर्दी पूूरे शबाब पर पहुंच गई। दिनभर शीतलहर लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। शाम ढलते ही एक बार फिर पूरे जिले ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। भीषण ठंड के कारण शहर की सड़कों पर रात नौ बजे तक सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को दिन का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 77 प्रतिशत रही। अगले चौबीस घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे। कोहरे व पाले से राहत के आसार फिलहाल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंडक बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा
पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बेहद तल्ख है। तीन दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं, जिससे गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। व्यापारी संजय ने बताया जब धूप होती थी तो गर्म कपड़े नहीं बिकते थे। अब ठंड होने पर जैकेट, स्वेटर समेत गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। यही हाल इलेक्ट्राॅनिक बाजार का भी है। हीटर, ब्लोवर की जमकर बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed