फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chill increased due to cold winds, sunshine ineffective

Sitapur News: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, धूप बेअसर

Thu, 04 Dec 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chill increased due to cold winds, sunshine ineffective
सीतापुर। सर्द हवाओं के चलने से सर्दी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार रात से चल रही पछुवा हवा के कारण बुधवार को दिन में निकली धूप भी बेअसर रही। इस कारण लोगों को दिन में भी ठिठुरन का अहसास होता रहा। पछुवा हवाओं के चलने से बुधवार को न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की सुबह मौसम काफी सर्द रहा। ठंड से बचने के लिए लोग कई जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। दिन में 13 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा धूप पर भारी पड़ी। तेज सर्द हवा के कारण दोपहर के समय भी लोगों को ठिठुरन का अहसास होता रहा। धूप में भी राहत मिलने की जगह सर्द हवा परेशान करती रही। इसके चलते लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ने से लोगों को ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाना पड़ा।
विज्ञापन

ठड़ बढ़ने के साथ ही जरा सी लापरवाही से लोग सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार की चपेट में आने लगे हैं। इसके चलते अस्पतालों की ओपीडी में ठंड व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने में विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की जरूरत जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेउसा में अलाव जलवाने की मांग
रेउसा। कस्बे में अलाव न जलने से लोग कूड़ा जलाकर ठंड से बचाव का जतन करते नजर आ रहे हैं। ब्लॉक थांना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक इत्यादि होने से कस्बे में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन बना रहता है। अब तक कस्बे में प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलाए गए हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने पर ठंड से बचाव के लिए लोगों को गत्ता, प्लास्टिक व कूड़ा जलाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासी इरफान, गुंजन, हिमांशु, बाबा पुजारी गंगादास, कमलेश लोधी, साहब लाल, लक्ष्मी आदि ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed