{"_id":"67ec2ba553994e9b7d014517","slug":"children-were-welcomed-with-flowers-and-got-new-books-sitapur-news-c-102-1-stp1003-129474-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बच्चों का फूलों से स्वागत, मिलीं नई किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बच्चों का फूलों से स्वागत, मिलीं नई किताबें
Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल दिखा। कहीं पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया गया तो कहीं स्कूलों में गुब्बारे लगाए गए। नौनिहालों को तिलक लगाकर प्रवेश दिया गया। बच्चों में भी विशेष उत्साह दिखाई पड़ा।
कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने मैथोडिस्ट मिशन गर्ल्स जेएचएस सिविल लाइन में गुब्बारे उड़ाकर स्कूल चलो अभियान-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव का गरीब बच्चा शिक्षित हो। कोई बच्चा छूटने न पाए। इस दौरान उन्होंने कक्षा एक में 2024-25 शैक्षिक सत्र में सर्वाधिक नामांकन करने वाले शिक्षकों व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
वहीं, कम्पोजिट विद्यालय तरीनपुर और उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय इस्माईलपुर में बच्चों को पुस्तकें बांटीं। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने निपुण शपथ दिलायी। इसके बाद एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यह टीम पूरे जिले में लोगों को जागरूक करेगी। वहीं, शहर के आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आचार्य डॉ. विद्यानंद मिश्र व सत्यव्रत शुक्ला ने हवन पूजन कर सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री राम रस्तोगी, प्रधानाचार्य रामनिवास सिंह, प्रियंका मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में महमूदाबाद विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बघाइन में प्रवेशोत्सव और पुस्तक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सत्र के पहले दिन दिन प्रवेश लेने वाले बच्चों ताजमीन, माहीन, महक, अजय कुमार, प्रीती, अरुण को तिलक लगाकर शिक्षिका दीप्ति वर्मा, ऊषा वर्मा, पवन कुमार व शिवेंद्र प्रताप ने स्वागत किया। स्कूल बैग, कॉपियां, स्टेशनरी, भोजन थाल सहित अन्य वस्तुएं भेंट कीं।कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद, नूरपुर, सेमरा, गुलरामऊ तथा प्राथमिक विद्यालय सलाउद्दीनपुर, मोतीपुर, सुंदौली, बेहटी, इचौली, पहाड़ापुर प्राचीन, अब्दुल्लापुर, बरगदिया व पैगंबरपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी पुस्तकों का वितरण किया गया। सीता चिल्ड्रेन एकेडमी में बाल मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ एसडीएम न्यायिक लहरपुर शिखा शुक्ला व सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
मास्टरबाग प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड कसमंडा के कंपोजिट विद्यालय सरैंया अकबरपुर में स्कूल चलो अभियान व नामांकन उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि ने कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों को निशुल्क पुस्तकें बांटीं।
खैराबाद प्रतिनिधि के अनुसार नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस पर स्कूल आए बच्चों का रोली, अक्षत, चंदन से टीका लगाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। प्रथम दिवस पर सात बच्चों ने कक्षा एक में प्रवेश लिया। प्रधानाध्यापक योगेंद्र कुमार पांडेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय मुलायमपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय रहीमाबाद में बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई। बीईओ संतोष कुमार मिश्रा ने कंपोजिट विद्यालय मुलायमपुर में बच्चों को पुस्तकें बांटीं।
इमलिया सुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड ऐलिया के परिषदीय विद्यालयों में टीका लगाकर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। उन्हें पुस्तकें वितरित की गईं। बीईओ ऐलिया नारेंद्र कुमार ने संविलयन विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर में कक्षा चार से कक्षा आठ तक के बच्चों को पुस्तकें बांटीं। प्राथमिक विद्यालय पारा, प्राथमिक विद्यालय फर्रकपुर, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, प्राथमिक विद्यालय कचनार, प्राथमिक विद्यालय परसेहरा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलगवां, प्राथमिक विद्यालय उदयपुर, प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर व प्राथमिक विद्यालय काजीकमालपुर में पुस्तक वितरण हुआ।
खीर खिलाकर मुंह मीठा कराया
मिश्रिख। प्राथमिक विद्यालय बहुती में नवीन सत्र पर आए बच्चों का शिक्षकों ने टीका लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। पहले दिन बच्चों को स्कूल में खीर खिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मानू त्रिवेदी, साधना द्विवेदी, अंकुर सिंह, निर्मला देवी ने बच्चों का स्वागत किया।