फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   children's dispute

बच्चों के विवाद में चले भाले

Sat, 14 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
children's dispute
संदना (सीतापुर)। भगवानपुर गांव में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे व भाले चले। मारपीट में जख्मी एक पक्ष के युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। दूसरे पक्ष की एक महिला ने पति को नदी में डूबो कर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में राजू उर्फ अरविंद व इंद्रपाल के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। एक पक्ष से राजू उर्फ अरविंद, राजेश व संजय आ गए। दूसरे पक्ष से इंद्रपाल, अनूप, पंकज विवाद में शामिल हो गए। विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

पंकज के परिजनों ने बताया कि राजू ने पंकज के पीछे से बल्लम मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। दूसरे पक्ष के राजू उर्फ अरविंद की पत्नी किरण ने आरोप लगाया कि उसके पति राजू को विपक्षियों ने मार कर गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में आवास आवंटन की जांच को लेकर अधिकारियों ने बयान दर्ज किये थे। इसी को लेकर विपक्षी नाराज थे। शनिवार को बच्चों की मामूली कहा सुनी में विपक्षी एकजुट होकर उसके पति राजू को लाठी, बल्लम लेकर दौड़ा लिया।

खबर पाकर पहुंचे सीओ मिश्रिख अभय प्रताप मल्ल, एसओ संदना ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि दो पक्षों में गांव में आवास की जांच में बयान दर्ज किये गये थे। आज बच्चों को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद मारपीट हुई है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed