{"_id":"e9df078f0a033580960f4f3db452f918","slug":"children-is-not-getting-clean-drinking-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चार हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। हैडपंपों के आस-पास कूड़ा-करकट व कीचड़ भरा रहता है। जिससे हैडपंप तक पहुंचने के लिए बच्चों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
पिसावां इलाके के प्राथमिक विद्यालय पथरी में लगा हैडपंप दो वर्ष से खराब पड़ा है। इसी प्रकार मूडाखुर्द में हैडपंप के आसपास कीचड़ होने से पानी दूषित हो चुका है। खैराबाद के मुलायमपुर विद्यालय में एक सैकड़ा से अधिक नौनिहाल एक ही हैडपंप पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
कसमंडा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गौरा में पिछले दो वर्ष से कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन अभी तक यहां पर हैडपंप नहीं लगाया जा सका है। ऐसे ही हालात जिले के अन्य सैकड़ों विद्यालयों के है। जहां पर स्वच्छ पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। शिक्षकों ने हैंडपंप दुरुस्त कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदारों ने इनको दरुस्त कराना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन