फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child dies due to uncontrollable vehicle collision

बेकाबू वाहन की टक्कर से बालक की मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to uncontrollable vehicle collision
सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में ननिहाल गए एक बालक की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मछरेहटा इलाके के परसदा गांव निवासी शिवम (10) कई दिन पहले रामकोट इलाके के धनईखेड़ा गांव में अपनी ननिहाल को गया था। बताया जाता है कि रविवार को वह ननिहाल से पैदल ही रामनगर गांव के पास जा रहा था, इस बीच तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रामकोट संजीत सोनकर ने बताया कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed