फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child dies due to fever, 600 sick

बुखार से बालक की मौत, 600 बीमार

Sat, 31 Aug 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to fever, 600 sick
औरंगाबाद/सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड में जानलेवा बुखार व मलेरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुखार से शनिवार को एक बालक की मौत हो गई। बालक को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। 40 गांवों में छह सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। इनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि की है।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी सिद्धांत (9) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने पहले जिला मुख्यालय पर इलाज कराया। जब फायदा नहीं हुआ तो हरदोई व संडीला में इलाज कराया। इलाज के बाद बालक की तबियत ठीक हो गई थी। लेकिन शनिवार को फिर से अचानक तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

घर पर ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैदापुर गांव का भ्रमण किया, जिसमें 20 मरीजों का चेकअप किया। चार में मलेरिया की पुष्टि हुई। पीतपुर में 27 मरीजो का चेकअप किया गया। पांच मरीजों में मलेरिया होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनापुर नटवलग्रंट में 18 मरीजों में 12 के मलेरिया हुई। पैरवा में 18 मरीज देखे गए, जिसमें चार के मलेरिया हुई। निजामपुर में 16 में पांच मरीज मलेरिया के मिले। टीम ने भाऊपुर, कुनेरा, ब्रम्हावली, बबुरीखेरा, रामगढ़, महसुई, सेमरी, दहेलरा, सूरजपुर, महराजनगर, लक्ष्मननगर गांवों का भ्रमण करके मरीजों को दवाईयां वितरित की।
जिन गांवों में बुखार फैलने की सूचना मिलती है, वहां पर टीम भेजकर दवाइयां वितरित कराई जा रही हैं।
-डॉ. धीरज मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed