{"_id":"691231d2559d6cceba0aa274","slug":"child-and-two-youth-died-in-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1055-143965-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों में बालक व दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों में बालक व दो युवकों की मौत
Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई। सिधौली के महमूदाबाद चौराहे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार रामकोट के सलेमपुर निवासी उमर (8) की मौत हो गई। जो अपने परिवार के साथ लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
हरगांव के भीखपुर निवासी राहुल कुमार (29) बाइक से कजियापुर गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। लहरपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौत हो गई। तीसरा हादसा रामपुरकलां इलाके में हुआ। महमूदाबाद के भेथरा माधव गांव निवासी दीपक कुमार (30) अपने पिता को बुआ के घर छोड़कर वापस आ रहे थे।
रामपुरकलां में नयागांव मोड़ के पास डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार को बाराबंकी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों ताजीम (22) और समीर (20) के शव उनके घर महमूदाबाद के पुरानी बाजार पहुंचे। एक ही मोहल्ले से दो अर्थियां एक साथ उठी तो हर तरफ मातम पसर गया।