{"_id":"67e2f79e21d7762c040b5623","slug":"chess-championship-started-ajay-santosh-won-the-chess-board-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129174-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चेस चैंपियनशिप शुरू, अजय संतोष ने जीती बिसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चेस चैंपियनशिप शुरू, अजय संतोष ने जीती बिसात
Wed, 26 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में मंगलवार से उत्तर प्रदेश शतरंज चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ हुआ। सीतापुर शिक्षण संस्थान के परिसर में चल रही प्रतियोगिता के पहले चक्र में अंडर 19 ओपन वर्ग के पहले बोर्ड पर लखनऊ के आराध्य गुप्ता और गौतम बुद्ध नगर के फिडे मास्टर अजय संतोष के बीच 70 बाजियों की बिसात हुई। अजय संतोष ने प्रतिद्वंद्वी को मात दिया। दूसरे बोर्ड पर लखनऊ के आरव अभिषेक गुप्ता और वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी के बीच गुइको पियानो ओपनिंग से खेल की शुरुआत हुई।
प्रखर ने अपने अनुभव का लाभ उठाकर 46 चालों में मात देकर बाजी अपने नाम की। तीसरे बोर्ड पर शाहजहांपुर के आयुष सक्सेना और लखनऊ के अवनीश पाल के बीच पर्क डिफेंस में आयुष ने विरोधी को 66 चालों में बाजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अन्य सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जीत दर्ज कर संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।
महिला वर्ग में तनया वर्मा, संचिता यादव, प्रशंसा वर्मा, निष्ठा त्यागी, सिमरन साधवानी और अदिति सिंह 1-1 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। अंडर 13 गर्ल्स केटेगरी में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबले जीत कर संयुक्त बढ़त पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
16 दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सीतापुर शिक्षण संस्थान की अध्यक्षा तनुश्री मेहरोत्रा, डॉ. इशिता मेहरोत्रा (सदस्य प्रबंध समिति) व आशीष ने नव्या अग्रवाल व चीफ आर्बिटर आनंद सिंह के साथ किया। तनुश्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से खिलाड़ी आए हैं। उन्होंने खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।