{"_id":"6261a955d42aa32be67fe508","slug":"charaine-fair-will-be-held-from-23-to-25-april-sitapur-news-lko627212454","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से 25 अप्रैल के बीच होगा चराइन मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से 25 अप्रैल के बीच होगा चराइन मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद/सीतापुर। कई दशकों से लगने वाला प्राचीन ऐतिहासिक चराइन मेला ऐतिहासिक भुईया ताली तीर्थ परिसर में 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। मेला कमेटी के प्रबंधक बाबूराम बाथम ने बताया की 23 अप्रैल को परंपरागत ढंग से श्रद्धालुओं के द्वारा उनके आवास से शांतिपूर्वक ढंग से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
भुईया ताल से जल लेकर माता पूर्वी देवी की पूजा अर्चना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। 24 अप्रैल को प्रभात फेरी गौरी देवी मंदिर जाएगी। उसके बाद बीसीएम अस्पताल स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन पर स्थापित देवी जी की पूजा श्रद्धालुओं के द्वारा की जाएगी। 25 अप्रैल को प्रभात फेरी मोहल्ला बाजदारी टोला से भुईया ताली तीर्थ तक निकाली जाएगी। मेले में श्रद्धालुओं के द्वारा परंपरागत ढंग से पूजन किया जाएगा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया इस मेले में जो पहले से पुराने आयोजन हो रहे हैं, उन्हें ही अनुमति दी गई हैं। (संवाद)