फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chakratirth will be illuminated by 51 thousand lamps

51 हजार दीपों से जगमग होगा चक्रतीर्थ

Fri, 21 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chakratirth will be illuminated by 51 thousand lamps
नैमिषारण्य (सीतापुर)। दीपावाली से ठीक एक दिन पहले चक्रतीर्थ 51 हजार दीपों से जगमग होगा। पहले यह कार्यक्रम राजघाट पर होना था। लेकिन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण अब यह कार्यक्रम चक्रतीर्थ पर कर दिया गया है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
विज्ञापन

पंचायत विभाग की ओर से नैमिष तीर्थ के तहत गोमती नदी के राजघाट पर 23 अक्तूूबर की शाम छह बजे 51 हजार दीपों के भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम बनाया गया था। वह राजघाट परिसर में भारी जलभराव के चलते अब चक्रतीर्थ परिसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीडीओ विकास सिंह ने जब राजघाट परिसर का निरीक्षण किया और यहां की जलभराव की स्थिति के बारे में उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि अब यह भव्य दीपोत्सव 23 अक्तूूबर को चक्रतीर्थ पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन

भव्य दीपोत्सव के साथ रंगोली बनाई जाएगी। चक्रतीर्थ को रंग, बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। इस दौरान चक्रतीर्थ पर स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं की सहभागिता से दीपोत्सव का बड़ा ही मनमोहक नजारा देखने को मिलेगा। इससे यहां के श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। वहीं पंचायत विभाग ने दीये मंगवाने के लिए कुम्हारों को ऑर्डर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed