फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Certificates distributed to 138 learners

Sitapur News: 138 लर्नर को वितरित किए प्रमाणपत्र

Fri, 27 Mar 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to 138 learners
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से संचालित विज्ञान फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को शिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को 138 लर्नर को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फाउंडेशन के डिप्टी जनरल और बीडीओ ने प्रमाणपत्र दिए। फाउंडेशन की ओर से शिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत लोगों को साक्षर बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें धनपतिया, रेनू, संगीता, मंगला देवी, रामनाथ सहित 138 लर्नर को ब्लॉक सभागार में प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्लस कार्यक्रम के डिप्टी जनरल मैनेजर मयंक सिन्हा ने कहा कि पिछले चार महीने में 1266 लोगों को साक्षर बनाया गया है। उन्हें वितरित किए प्रमाणपत्र इस बात का प्रमाण हैं कि सभी ने अवसर का पूरा लाभ उठाया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम निदेशक रामायण यादव ने कहा कि शिक्षा प्लस कार्यक्रम में 16 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए थे। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रतिभा जायसवाल, एडीओ पंचायत वीरसेन, अंकुल मौर्या, सरजू शुक्ला, नीरज यादव, नदीम, उमेश तिवारी, डॉ. शरद त्रिपाठी, प्रधान मोहन निषाद व अवधेश कुमार सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed