फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Celebration of Jashn-e-Azadi, city painted in tricolor

जश्न-ए-आजादी का उल्लास, तिरंगे में रंगा शहर

Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Jashn-e-Azadi, city painted in tricolor
स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंडा खरीदती युवतियां। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। हर ओर जश्न-ए-आजादी का उल्लास दिखा। तिरंगे के रंग में जिला रंगा नजर आया। रविवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को सभी सरकारी व निजी इमारतें बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से रोशन थीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सुबह सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहरेगा।
विज्ञापन

डीएम व एसपी राष्ट्रध्वज को फहराकर ध्वज को सलामी देंगे। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिवस की पूर्व संध्या पर कई दिनों से की जा रही तैयारियां पूर्ण कर ली गई। जिलाधिकारी व एसपी कार्यालय को लाइटों से सजाया गया है। पुलिस लाइन में भी लाइटिंग की गई है। जिलाधिकारी ने दो दिन पहले ही सभी अफसरों को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दे दी थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। एसपी आरपी सिंह पुलिस लाइन में तिरंगे को फहराकर सलामी देंगे। पुलिस लाइन में परेड आयोजित की जाएगी। जिला अस्पताल व कुष्ठ रोग अस्पताल खैराबाद में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। लालबाग पार्क में शहीदों के सम्मान में दीपदान कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंख अस्पताल के पास लगी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से तिरंगा फहराया जाएगा। तहसील में एसडीएम व सीओ अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराएंगे। स्कूलों में भले ही विद्यार्थी न आएं। लेकिन शिक्षक सुबह स्कूल पहुंचकर तिरंगे को फहराकर सलामी देंगे। राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

तिरंगे से गुलजार रही बाजार
शहर की मुख्य लालबाग बाजार शनिवार को तिरंगे से गुलजार रही। बाजार में एक से बढ़कर एक तिरंगे बिकते रहे। छोटे बच्चों से लेकर युवा तिरंगे को खरीदते हुए दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस की धूम हर किसी ने दिखाई दी। किसी ने कहा अपने कार्यालय पर तिरंगे को फहराएंगे तो किसी ने कहा कि सुबह अपनी बाइक में तिरंगे को लगाकर शहर में घूमेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed