{"_id":"67ec2ac899cacf7dc70d85f8","slug":"cdo-and-jail-superintendent-are-best-in-spending-budget-cmo-is-worst-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129492-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बजट खर्च करने में सीडीओ व कारागार अधीक्षक अव्वल, सीएमओ फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बजट खर्च करने में सीडीओ व कारागार अधीक्षक अव्वल, सीएमओ फिसड्डी
Tue, 01 Apr 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले मेें वित्तीय वर्ष के समापन पर सोमवार देर रात तक कोषागार में काम होता रहा। इस वर्ष बजट खर्च करने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय व कारागार अधीक्षक अव्वल रहे। सीडीओ कार्यालय ने 15 लाख पचास हजार रुपये के बजट को पूरी तरह खर्च कर लिया। वहीं, कारागार अधीक्षक कार्यालय ने लगभग 12 करोड़ 65 लाख के बजट को 31 मार्च तक खर्च कर लिया। वहीं, कुछ विभाग बजट खर्च करने के मामले में फिसड्डी साबित हुए।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का सर्वाधिक बजट लैप्स हुआ। उन्हें पिछले वर्ष एक अरब 68 करोड़ छब्बीस लाख इक्कीस हजार पांच सौ तेइस रुपये मिले। इसके सापेक्ष सीएमओ कार्यालय ने एक अरब 43 करोड़ बीस लाख तेरह हजार नौ सौ अट्ठाइस रुपये ही खर्च किये। इस विभाग का 25 करोड़ छह लाख सात हजार पांच सौ रुपये का बजट लैप्स हो गया।
प्रमुख विभागों का लैप्स बजट
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय- आठ करोड़ 90 लाख
जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय- 43 लाख
पुलिस अधीक्षक कार्यालय- 7 करोड़ आठ लाख
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय- चार करोड़ 13 लाख