{"_id":"587cfbac4f1c1b3603eff0f9","slug":"cctv-will-enroll-in-cells","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन कक्षों में लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन कक्षों में लगेंगे सीसीटीवी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
अब आदर्श आचार संहिता तोड़ने वाले उम्मीदवार पर पल-पल की नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वीडियोग्राफर तैनात होंगे। नामांकन के दौरान भी सीसीटीवी कैमरे से उम्मीदवारों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों की गतिविधियों पर पल-पल की नजर रखे जाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वीडियोग्राफर तैनात होंगे। इसके लिए प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित वीडियोग्राफर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे और उसे वीडियो कैमरे में कैप्चर करेंगे। चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्याशी जमकर शक्ति प्रदर्शन करते हैं। जबकि उन्हें एक सीमा तक ही जुलूस आदि निकालने की छूट मिलती है।
विज्ञापन
नामांकन कक्ष के अंदर महज पांच लोगों को ही जाने की अनुमति होती है, लेकिन कई बार प्रत्याशी अपने साथ निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को लेकर कक्ष में घुस जाते हैं। ऐसे में आयोग नामांकन कक्ष के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखेगा।