फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CBSE Exam from today

सीबीएसई की परीक्षाएं आज से

Wed, 08 Mar 2017 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 08 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
CBSE Exam from today
एग्जाम - फोटो : self

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। इस परीक्षा के लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें केंद्रीय विद्यालय, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल व पुलिस मॉर्डन स्कूल शामिल है।

विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल के 686 व इंटरमीडिएट के 979 विद्यार्थी एग्जाम देंगे। केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट व विद्या ज्ञान के विद्यार्थी एग्जाम देंगे। यहां पर हाईस्कूल के 331 व इंटरमीडिएट के 435 विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरे परीक्षा केंद्र स्टडीवेल पब्लिक स्कूल पर एल्पिस ग्लोबल पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉर्डन स्कूल, ग्रीनफील्ड एकेडमी व सुमित्रा मांटेसरी स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल के 298 व इंटर के 190 विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे परीक्षा केंद्र पुलिस मॉर्डन स्कूल में महर्षि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय के हाईस्कूल के 57 व इंटरमीडिएट के 354 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को तीनों विद्यालयों में अंतिम रूप दिया जाता रहा।


कक्षाओं में डेस्क स्लिप व कॉलेेज के बाहर लिस्ट लगाने की कवायद चलती रही। गुरुवार को इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र होगा। जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होगी। परीक्षा का समय सुबह 10.30 से 1.30 बजे का निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed