{"_id":"56f81c714f1c1b653cf151c1","slug":"caught-four-quintals-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्विंटल कोटे का गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्विंटल कोटे का गेहूं पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
सकरन कस्बे में शनिवार रात ग्रामीणों ने चार क्विंटल कोटे का गेहूं पकड़ा। यह राशन बोरियों में भरकर ठेलिया से कालाबाजारी को ले जाया जा रहा था। गेहूं पुलिस के हवाले कर दिया गया। कस्बा सकरन में बलवंत कुमार वर्मा के पास कोटा है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 9 बजे कोटेदार बलवंत का पुत्र अमित व मनोज आठ कट्टी (चार क्विंटल) कोटे का गेहूं ठेलिया पर लादकर बेचने जा रहे थे। कस्बे के बाहर आशीष बाजपेई, संतोष चौहान, राम पाल यादव आदि ने बिक्री के लिए जा रहे राशन को पकड़ लिया।
विज्ञापन